{"_id":"6956d125e4c76878f903d77a","slug":"three-daughters-of-rudrapur-will-play-cricket-in-mp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1026-135153-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एमपी में क्रिकेट खेलेंगी रुद्रपुर की तीन बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एमपी में क्रिकेट खेलेंगी रुद्रपुर की तीन बेटियां
Fri, 02 Jan 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक जनवरी से सात जनवरी तक मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली 69 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शहर की तीन बेटियां हिस्सा लेंगी। गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में अध्ययनरत आशना दास, दीप्ति शर्मा व साक्षी अनेरिया का चयन शिवपुरी में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है जबकि अंशिका शर्मा का स्टैंडबाई के तौर पर चयन किया गया है।
प्रधानाचार्य प्रीति अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये छह टीमों के बीच तीनों छात्राओं का चयन हुआ है।