फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three centenarians and disabled voters honored

Udham Singh Nagar News: तीन शतकवीर और दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three centenarians and disabled voters honored
रुद्रपुर में बुजुर्ग मतदाता को सम्मानित करते एडीएम अशोक कुमार जोशी। स्त्रोत: सूचना विभाग। 
रुद्रपुर/ गदरपुर/किच्छा। जिले में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में डीएम उदयराज सिंह, पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जितना अधिक मतदान होता है, लोकतंत्र उतना ही सशक्त और मजबूत होता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने युवा, भावी मतदाता और लोगों को शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वृद्ध मतदाताओं श्याम लाल (102), सूर्यकांत (103), लक्की (102) के अलावा दिव्यांग मतदाताओं आलोक तिवारी, सोनू सिंह रावत, रेखा मेहता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहां सीईओ केएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर भाजयुमो की ओर से एक निजी संस्थान में नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नव मतदाताओं को वोट के महत्व की जानकारी दी गई। वहां पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, प्रीत ग्रोवर, कार्यक्रम संयोजक विपिन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गदरपुर के आवास विकास काॅलोनी में सम्मेलन हुआ। विधायक अरविंद पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा युवा देश का भविष्य हैं। इस दौरान युवाओं ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और लोस चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। वहां विधानसभा विस्तारक खीमानंद जोशी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी, विक्रम सरकार, स्वप्निल कालड़ा आदि थे।

उधर किच्छा महाविद्यालय में आईक्यूएसी एवं राजनीति विज्ञान विभागकी ओर से मतदाता दिवस पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट डालेंगे हम विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार ने प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई जिसमें 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन डाॅ. उमराव सिंह ने किया। वहां डाॅ. प्रकाशचंद भट्ट, डाॅ. हर्षिता तिवारी, लवली पाण्डे, आनंद सिंह आदि थे।

वहीं भाजयुमो की ओर से नमो नव मतदाता सम्मेलन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह के कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं एवं नव मतदाताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। वहां विधानसभा विस्तारक भुवन, दिनेश भाटिया, सुरेंद्र चौधरी, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।


100 साल पूरे कर चुके दो मतदाता सम्मानित

गदरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कराया गया। इस दौरान 250 से अधिक नव मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन पत्र भी भरे। तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान ने रामबाग निवासी 104 वर्षीय केशव राय और पंजाबी कॉलोनी निवासी 105 वर्षीय रामप्यारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां लेखपाल सतपाल बाबू, राकेश कुमार, गीता सक्सेना, रूपम गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद

एसडीएम ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

बाजपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शतायु मतदाता नंदी देवी और दिव्यांग मतदाता मुकुल सरकार, शांति विश्वास, अफसाना, फहीम, शकील, महेश को सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नियति जीना प्रथम, लोकेश चौहान द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडीएम आरसी तिवारी ने विद्यार्थियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। वहां तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, डॉ. बीके जोशी, डॉ. दर्शना पंत, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल आदि थे। राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने शपथ दिलाई। वहां प्रधानाचार्य महेश कुमार, लीलाधर पलड़िया, प्रेमा जोशी, गीता सती आदि थे। धर्मशाला में आयोजित मतदाता सम्मेलन में एलईडी पर पीएम मोदी का संबोधन सुना गया। वहां कार्यक्रम संयोजक रविपाल, मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, विरेंद्र बिष्ट, विकास गुप्ता आदि थे। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में भी मतदाता दिवस मनाया गया। संवाद






मतदाताओं को किया जागरूक



केलाखेड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में 14वां मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का संबोधन एलईडी पर सुना गया। वहां प्रधानाचार्य रामनारायण गुप्ता, महेंद्र कालड़ा, हिमांशु चौधरी, जेपी पांडे आदि थे। इधर नगर पंचायत कर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed