फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Car Collides at Highway

हाईवे पर टकराईं तीन कारें, पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three Car Collides at Highway
काशीपुर। रामनगर हाईवे एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर हाईवे पर तीन कारें एक-दूसरे के पीछे चल रही थी। धनौरी गांव के पास अचानक पहली कार के रुकने पर तीनों कारें एक के पीछे एक टकरा गईं। हादसे में पहले की दो कारें हाईवे किनारे खेत में जाकर पलट गईं जबकि एक कार क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर ही खड़ी रही। आसपास के लोगों की सूचना पर सीपीयू प्रभारी पवन भरद्वाज टीम के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालकर उन्हें सरकारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान करनपुर (रामनगर) निवासी विक्रांत सिंह, उनकी पत्नी ममता सिंह, कश्मीरी कॉलोनी जैन नगर दिल्ली निवासी सन्नी अरोरा, सेक्टर-5 रोहिणी दिल्ली निवासी विजय, सेक्टर-3 रोहिणी (दिल्ली) निवासी कशिश के रूप में हुई है। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हाईवे पर एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से तीन कारें आपस में टकरा गईं जिससे कुछ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed