केलाखेड़ा। पुलिस ने रत्ना मडैया नदी किनारे स्थित टिनशेड से तीन भैंसों की खालें बरामद की है। टिनशेड से पुलिस को मवेशियों और गोवंशीय पशुओं की हड्डियां में मिली हैं। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई लेकिन मौके से कोई पशु तस्कर नहीं मिला। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव बरवाला निवासी सुजात सिंह, गांव टांडा डालचंद निवासी अनोखे, इसी गांव निवासी पप्पू की एक एक भैंस बुधवार को रात चोरी हो गई थीं। तीनों पीड़ितों ने भैंस चोरी की तहरीरें थाने में दी थीं। पुलिस चोरी हुई भैंसों की खोजबीन में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नदी किनारे टिनशेड पर छापामारा। इस दौरान टिनशेड के अंदर भैंसों की तीन खालें बरामद कीं। कई जानवरों की हड्डियां, रस्सियां भी बरामद हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु तस्कर रात में मवेशियों की चोरी करके अवैध तरीके से मांस का कारोबार कर रहे हैं। पिछले दिनों क्षेत्र में कई मवेशी गायब हुए हैं जिनका कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद