फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested including a girl for murder of a young man

Udham Singh Nagar News: युवक की हत्या के आरोप में युवती समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a girl for murder of a young man
बाजपुर। पुलिस ने 15 दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत का खुलासा किया है। पुलिस ने युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त किए गए मफलर के तीन टुकड़े भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम कोतवाली में काशीपुर के एसपी अभय सिंह ने बताया कि मृतक करन मंडल पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में एक युवती के साथ मोहल्ला सुभाषनगर में किराये के मकान में रहता था। बताया गया कि छह नवंबर को करन मंडल अधिक शराब पीकर आया और संजना ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक करन की बहन मधु सिंह की तहरीर पर संजना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर नरेश चौहान ने टीम के साथ आरोपी संजना से पूछताछ की। संजना ने घटना को कबूल कर लिया। जांच में संजना के पिता विनोद कुमार, माता रमावती को आरोपी बनाया गया है। इधर, संजना के घटना कबूल करने पर आईपीसी की धारा 201, 34 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी संजना, उसके पिता विनोद और माता रमावती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने टीम को दिया इनाम
बाजपुर। एसपी अभय सिंह ने बताया कि करन मंडल हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी की ओर से 1,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई जीएस मेहता, एसआई देवेंद्र मनराल, गोविंद प्रसाद, विमला आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed