फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested for robbing people by luring them with the promise of selling cheap gold

Udham Singh Nagar News: सस्ता सोना बेचने का लालच देकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing people by luring them with the promise of selling cheap gold
नानकमत्ता। सस्ता सोना बेचने का लालच देकर लूटने वाले गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटी गई रकम में से 35 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। गैंग के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कंप्यूटर हार्डवेयर के व्यापारी अमित रस्तोगी ने 19 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके किरायेदार रमेश चंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सरदार ने बताया था कि उसके मित्र डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने उसे बताया कि नानकमत्ता के गांव कैथुलिया निवासी राजू सरदार को जमीन में गड़े सोने की गिन्नियों से भरे सात घड़े मिले हैं।
विज्ञापन

सस्ता सोना मिलने के लालच में वह दो लाख रुपये लेकर मुन्ना सरदार व उसके पुत्रों के साथ 21 फरवरी को गांव कैथुलिया पहुंचे थे। जहां उनके साथ लूट हो गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लूट के खुलासे के लिए सीओ खटीमा विमल रावत, सीओ सितारगंज बीएस धौनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पुलिस ने गांव बिडौरा मझोला में घेराबंदी कर बुध बाजार, मुरादाबाद निवासी डॉ. सर्वेश अग्रवाल, ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता निवासी गैंग के सरगना हरजिंदर सिंह उर्फ राजू और करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से लूटे गए दो लाख रुपये में से 35 हजार रुपये व रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाले उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed