फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three and a half thousand students saw the exhibition

Udham Singh Nagar News: साढ़े तीन हजार छात्रों ने देखी प्रदर्शनी

Fri, 15 Dec 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three and a half thousand students saw the exhibition
पंतनगर में लगी प्रदर्शनी देखते वि​भिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
पंतनगर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अहमदाबाद (इसरो) की ओर से कैंपस स्कूल में विवि के सेवायोजन निदेशालय के सहयोग से लगी प्रदर्शनी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनी है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन नैनीताल और यूएस नगर के 60 से अधिक विद्यालयों के साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने भ्रमण किया।

पंतनगर विवि प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदर्शनी में कहा कि इन्हीं विद्यार्थियों में से कई प्रतिभावान वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा कर सकते हैं। राॅकेट लांचिंग दूसरे दिन भी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। स्पेस ऑन व्हील में विद्यार्थियों ने चलचित्रों के माध्यम से अंतरिक्ष व अन्य उपकरणों का अवलोकन कर जानकारी ली।इसरो अहमदाबाद से आए वैज्ञानिक डाॅ. विनोद जोशी, डाॅ. एनजे भट्ट, डाॅ. सी. पटनायक व सहायक निदेशक इसरो ए. फर्नांडिस ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से संबंधित जानकारियां दी। विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच के साथ देश की उन्नति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन


भाषण में उत्कर्ष तो माॅडल मेकिंग में अनूप ने मारी बाजी
पंतनगर। बालनिलयम विद्यालय में इसरो की ओर से हिंदी प्रचार-प्रसार के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं व क्विज का आयोजन हुआ। इसरो के वैज्ञानिकों ने पावर प्वाइंट के माध्यम से अंतरिक्ष से संबंधित विषयों की जानकारी दी। माॅडल मेकिंग, क्विज व हिंदी भाषण में विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिए गए। भाषण प्रतियोगिता में कैंपस स्कूल के उत्कर्ष, मॉडल मेकिंग में अनूप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्कूल के पूर्व छात्र रहे और इसरो हेडक्वार्टर बंगलोर के तहत कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑफिस अहमदाबाद के सह-निदेशक डाॅ. विनोद जोशी विद्यालय की एक कक्षा में पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों के साथ अपने स्कूल के दिनों को याद किया। वहां पर विद्यालय प्रबंधक डाॅ. श्रीराम, डाॅ. एसके श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या मंजू जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed