फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   This is the right time for sowing Manduva and Jhangore

Udham Singh Nagar News: मंडुवा और झंगोरे की बुवाई करने का ये सही समय

Fri, 02 Jun 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
This is the right time for sowing Manduva and Jhangore
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जून के पहले पखवाड़े में किए जाने वाले प्रमुख कृषि कार्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एके शर्मा के अनुसार पर्वतीय किसान सोयाबीन मंडुवा, झंगोरा (मादिरा/सॉवा), काकुन (कौणी) व रामदाना की बुवाई इस पखवाड़े तक पूरी कर लें।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि मंडुवा, मादिरा कौणी व सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण के लिए बुवाई के 2-3 दिन के अंदर आइसोप्रोट्यूरान का घोल बनाकर छिड़काव करें। अरहर की पिछले माह बोई फसल में निराई-गुड़ाई कर खरपतवार सहित घने पौधों को निकालें। मक्का की निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बुवाई पूरी करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए एट्राजिन 50 डब्ल्यूपी का बुवाई के 2-3 दिन के अंदरघोल बनाकर छिड़काव करें। जेठी धान की बुवाई इस पखवाड़े में पूरी कर लें। चैती धान में निराई-गुड़ाई कर खरपतवार निकालें। मैदानी क्षेत्र में गन्ना की शरदकालीन व बसंतकालीन नौलख फसल एवं पेडी में निराई-गुड़ाई व सिंचाई करें। धान की मध्यम व शीघ्र पकने वाली प्रजातियों की नर्सरी डालें। खरीफ मक्का की बुवाई इस पखवाड़े में पूरी करें।
विज्ञापन

---
सब्जियों में यह करें किसान
पंतनगर। टमाटर व बैंगन के तैयार फलों की तुड़ाई करें। फूल गोभी, पत्ता गोभी व गांठ गोभी की अगेती किस्मों की नर्सरी की बुवाई करें। मई में बोई भिंडी, लोबिया व राजमा में निराई-गुड़ाई व सिंचाई करें। पर्वतीय क्षेत्र में आलू की फसल में निराई-गुड़ाई करें। पछेता झुलसा रोग के लिए मैंकोजेब या कॉपर आक्सीक्लोराईड के घोल का छिड़काव करें। मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मूली की बुवाई का यह सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बागवान यह करें
पंतनगर। नींबू का नया बाग लगाने के लिए गड्ढों की भराई करें। आड़ू, नाशपाती और आलूबुखारा के तैयार फलों की तुड़ाई कर बाग की सिंचाई करें। पर्वतीय क्षेत्र में सेब, आडू़, नाशपाती, आलूबुखारा व खुबानी के बगीचे में जल निकास का प्रबंध करें और परिपक्व फलों की तुड़ाई कर विपणन की व्यवस्था करें।

---
यह करें पशुपालक
पंतनगर। इस समय पशुओं को तेज गर्म हवाओं से बचाना चाहिए। इसके लिए उन्हें छायादार वृक्षों के नीचे बांधे। भैसों को दिन में तालाब में रहने दें। चारे की कमी से बचने के लिए चारा जमा करके रखना चाहिए। पशुओं के शरीर में आवश्यक लवणों की पूर्ति के लिए नमक का मिश्रण, चारा-पानी के साथ उचित मात्रा में दें। पशुओं को कृमिनाषक दवा चिकित्सक के परामर्श से अवश्य दें।

विस्तृत जानकारी के लिए पंत विवि के कृषि सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र हेल्पलाईन 05944-234810 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed