फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   This election is between nationalist and anti-national forces: Yogi

राष्ट्रवादी और राष्ट्रद्रोही ताकतों के बीच है यह चुनाव : योगी

Fri, 05 Apr 2019 12:17 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 05 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
This election is between nationalist and anti-national forces: Yogi
उत्तराखंड के काशीपुर में जनसभा को संबोधित करते यूपी के मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेना के पराक्रम पर संदेह कर कांग्रेस उसका मनोबल गिराने का प्रयास कर रही है। उसकी नीतियां आतंकवाद को पोषण करने वाली हैं। यह चुनाव राष्ट्रवादी और राष्ट्रद्रोही ताकतों के बीच लड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में योगी ने कहा कि देश की रक्षा में उत्तराखंड की जवानी लगी है। सीमाओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड के जवानों ने बलिदान दिया है। कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह की धारा को खत्म करने का वादा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश के 270 जिले आतंक और नक्सलवाद से ग्रस्त थे। खासकर पूर्वोत्तर के राज्यों में अर्बन नक्सलियों के हौसले बुलंद थे। यूपीए सरकार के दौरान हुई 100 से अधिक आतंकी घटनाओं में 900 से अधिक निर्दोष मारे गए। यही कांग्रेस है जो अब जम्मू कश्मीर में सेना को मिले विशेष अधिकारों को समाप्त करने का ऐलान कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की सरकारें बने और नक्सलियों का नेटवर्क खत्म हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि कांग्रेस के लचर नेतृत्व के कारण ही देश में आतंकवाद पनपा है लेकिन मोदी ने दुनिया भर को बता दिया कि अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस का गुप्त एजेंडा है।


कहा कि यूपीए के प्रधानमंत्री मनमोहन ने इसी एजेंडे के तहत कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है जबकि भाजपा बगैर किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। यूपी और उत्तराखंड सरकारों के मध्य संपत्ति विवाद सत्रह वर्षों बाद निपट सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed