फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves stolen things

चोरों ने बंद मकान खंगालकर लाखों का सामान किया पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves stolen things
काशीपुर में चामुंडा विहार कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : KASHIPUR
चोरों ने सात माह से बंद पड़े मकान में घुसकर लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर इस मकान में रह रहे केयरटेकर का सामान भी उड़ा ले गए। चोरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ मचाई। केयरटेकर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महेश चंद्र जोशी मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी कंपनी में मैनेजर के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने न्यू चामुंडा विहार कॉलोनी में मकान बनाया था। उनकी बेटी डॉ. रिचा जोशी सेना में कर्नल के पद पर पुणे में तैनात है। वर्ष 2013 में महेश चंद्र जोशी अपनी बेटी डॉ. रिचा के पास पुणे चले गए। यहां मकान की देखभाल का जिम्मा उन्होंने कोटाबाग (नैनीताल) निवासी चंद्रशेखर मिश्रा को सौंप दिया। मिश्रा काशीपुर के एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। महेश दिसंबर 2019 में काशीपुर आए थे।
विज्ञापन

उधर, कोरोना के चलते चंद्रशेखर मिश्रा भी अपने परिवार के साथ कोटाबाग चले गए। इस दौरान मकान बंद रहा। मिश्रा ने बताया कि 27 अगस्त को वह मकान की साफ सफाई के लिए काशीपुर आए थे तब यहां सब ठीक था। शनिवार को वह फिर से मकान पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला खोलने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। घर के सभी कमरों, रसोई, बाथरूम और टॉयलेट तक के सामान की तोड़फोड़ की गई थी। चोर घर के एसी, इन्वर्टर, फ्रिज, वॉश वेसन आदि को तोड़ दिया और इनमें से कीमती पार्ट्स खोल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घर में रखे छह सिलिंडर, इन्वर्टर, बैटरी, म्यूजिक सिस्टम, सेटअप बॉक्स, टीवी, एलईडी, होम थियेटर, पीतल की मूर्तियां, बर्तन समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर कटोराताल चौकी प्रभारी मदन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। घटना की सूचना गृहस्वामी को दे दी गई है। मामले में केयर टेकर चंद्रशेखर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने तसल्ली से दिया वारदात को अंजाम
काशीपुर। बंद पड़े मकान में चोरों ने काफी तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। वहां जिस तरह से तोड़फोड़ की गई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर एक-दो दिन उसी मकान में रहे हैं। मकान में बीयर की बोतलें और बीड़ी के टुकड़े भी पाए गए। वारदात के तरीके से लगता है कि उक्त मकान में रहने वाले व्यक्तियों के बारे में चोरों को जानकारी रही होगी। उनके द्वारा एक-एक कमरे का सारा सामान चेक किया गया था। हर कमरे में सामान की जमकर तोड़फोड़ की गई। जो चीजें आसानी से उखड़ पाई उन्हें चोर समेट ले गए। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस वारदात में नशेड़ियों के लिप्त होने की आशंका है।

कई बार घर में घुसने की आशंका
काशीपुर। बंद पड़े मकान से चोरों ने काफी मात्रा में सामान चुराया है इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर कई बार मकान में घुसे और टुकड़ों में सामान मकान से लेकर गए। इतना अधिक सामान एक बार में गाड़ी में भरने पर चोरों को समय लगता और किसी की नजर भी उन पर पड़ सकती थी। मकान में लगे नल और टोंटी की चोरी से किसी कबाड़ी के भी वारदात में शामिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed