{"_id":"6956d437f4b0e32f9e09b7fb","slug":"thieves-stole-the-land-registry-and-a-silver-idol-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-137274-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जमीन की रजिस्ट्री और चांदी की मूर्ति चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जमीन की रजिस्ट्री और चांदी की मूर्ति चुरा ले गए चोर
Fri, 02 Jan 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव महेशपुरा में एक घर का ताला तोड़कर चोर जमीन की रजिस्ट्री, चांदी की मूर्ति और नकदी लेकर फरार हो गए। गांव महेशपुरा निवासी अतुल शर्मा हैदराबाद में नौकरी करते हैं। वह दीपावली पर अपने घर आए थे। उसके बाद वापस हैदराबाद चले गए थे। तभी से मकान में ताला लगा है। बुधवार रात अतुल शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखी लक्ष्मी, गणेश की चांदी की मूर्ति, जमीन की रजिस्ट्री और करीब पांच हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने घर का गेट खुला देखा। इस पर पता चला की घर में चोरी हुई है। पड़ोसी ने मकान मालिक को घटना की सूचना दी। पड़ोसियों ने चोरी की घटना की जानकारी दोराहा पुलिस चौकी को है। इसी मकान के पास में रहने वाले साहब सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई।
विज्ञापन