फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves stole from the house of two sisters in rudrapur

Udham Singh Nagar News: मां से मिलने गई दो बहनों के घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी चोरी; केस दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

अपनी मां के घर गई दो बहनों की गैरमौजूदगी में चोरों ने उनका घर खंगाल दिया। चोर उनके घर से लाखों रुपये के जेवरातों के साथ सारा कीमती सामान समेटकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Thieves stole from the house of two sisters in rudrapur
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में अपनी मां के घर गई दो बहनों की गैरमौजूदगी में चोरों ने उनका घर खंगाल दिया। चोर उनके घर से लाखों रुपये के जेवरातों के साथ सारा कीमती सामान समेटकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काशीपुर रोड पर स्थित पामग्रीन कॉलोनी में नाजिया और उसकी बहन नोरीन का परिवार रहता है। दोनों का घर कुछ ही दूरी पर है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों बहनें रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी में रहने वाली अपनी मां नूरजहां के घर गई थी। तीन घंटे के बाद नाजिया को छोड़ने बहन नोरीन आई तो घर पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से चांदी, सोना, इंनवर्टर, छह हजार रुपये सहित काफी सामान चोरी हो गया था। थोड़ी देर बाद नोरीन का पति सुजाहत अपने घर गया तो वहां भी सारा सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने झाड़ियों में छिपे दो संदिग्धों को अलग-अलग दिशा में भागते हुए देखा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। दोनों पीड़ितों की ओर से पुलिस में तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed