फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thieves searched the house in the absence of the woman

Udham Singh Nagar News: महिला की गैरमौजूदगी में चोरों ने खंगाला घर

Wed, 11 Dec 2024 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house in the absence of the woman
रुद्रपुर। एक महिला की गैर मौजूदगी में चोरों ने घर खंगाला दिया। चोर घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी ले गए। महिला ने पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भूरारानी स्थित विनसर विला निवासी प्रभा शर्मा ने तहरीर में कहा है कि वह 30 नवंबर की रात कहीं गई थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। चोर उनकी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर के अलावा 25 हजार रुपये ले गए। नौ दिसंबर की शाम वह घर पहुंची तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था। इस पर उन्होंने पड़ोसियों के साथ ही डायल 112 में सूचना दी थी। उन्होंने आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो संदिग्ध लोग घर में घुसते दिख रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई के साथ ही सामान की बरामदगी करने की मांग की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में है और इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed