{"_id":"66e8b5b5f4979020af0ae4e4","slug":"there-will-be-no-shortage-of-water-in-case-of-fire-hydrants-will-be-built-in-every-village-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-115047-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आग लगने पर नहीं होगी पानी की कमी, गांव-गांव बनेंगे हाइड्रेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आग लगने पर नहीं होगी पानी की कमी, गांव-गांव बनेंगे हाइड्रेंट
Tue, 17 Sep 2024 04:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रुद्रपुर। अब गांवों में आग लगने पर अग्निशमन विभाग के सामने पानी की दिक्कत नहीं आएगी। अग्निशमन विभाग गांव-गांव हाइड्रेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव बन रहे पानी के ओवरहेड टैंक इसमें सहायक बनेंगे।
गर्मी के दिनों में अक्सर आग की घटनाएं होती हैं। रुद्रपुर व पंतनगर क्षेत्र में आग लगने पर औद्योगिक इकाइयों से पानी तो मिल जाता है पर गांवों में पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। यहां पानी भरने के संसाधन नहीं होने से फायर विभाग को खासा परेशान होना पड़ता है। बड़ी आग की घटना में चार हजार लीटर वाली गाड़ी का पानी खत्म होने के बाद पानी के लिए फायर कर्मियों को परेशान होना पड़ता है। अब विभाग ने जिले के 190 प्वाइंटस को चिह्नित किया है। यह स्थान अधिकतर अमृत योजना व जल जीवन मिशन के तहत बन रहे ओवरहेड टैंक हैं जहां केवल एक आउटलेट लगाने से यह हाइड्रेंट में तब्दील हो जाएंगे। यहां फायर की गाड़ियों में आसानी से पानी भरा जा सकता है। अभी तक जिले में लगभग 100 हाइड्रेंट हैं जहां से पानी भरने का काम विभाग करता है।
जिले में 190 प्वाइंटस चिह्नित कर जल निगम को बता दिया गया है। अगर जल निगम इन ओवरहेड टैंकों के नीचे एक आउटलेट बना देता है तो हम इसका इस्तेमाल हाइड्रेंट के रूप में कर सकते हैं। -ईशान कटारिया, सीएफओ।