{"_id":"67856af7e1c86e65920240da","slug":"there-was-opposition-to-the-line-being-laid-for-ctp-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-119708-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीटीपी के लिए बिछाई जा रही थी लाइन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीटीपी के लिए बिछाई जा रही थी लाइन का विरोध
Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही बिजली लाइन का पुरानी मंडी के लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि अगर यह लाइन यहां से निकलती है तो उनके जीवन पर खतरा होने की आशंका है। बिजली का पोल लगाने गई टीम को लोगों ने विरोध कर वापस लौटा दिया है।
सोमवार को पुरानी गल्ला मंडी में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए खंबा लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि बस्ती में 11 केवी का तार डालने से लोगों के जीवन को खतरा हो सकता है।
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी, एसडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी ने उन्हें समझाया कि बिजली की लाइन घरों से दूर है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्देश्य शहर से गोला नदी में जाने वाले गंदे नाले के पानी को स्वच्छ करना है। इससे नदी के पानी को स्वच्छ रखा जा सकेगा। ऐसे में प्लांट को संचालित करने के लिए 11 केवी बिजली की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद लोग नहीं माने। इसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि विभाग को उचित व सुरक्षित रास्ता निकालने के लिए कहा गया है। लोगों को सुरक्षित रखकर ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।