फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There was no talk about the price of peas, farmers began an indefinite strike in the mandi

Udham Singh Nagar News: मटर के दाम को लेकर नहीं बनी बात, मंडी में किसानों का बेमियादी धरना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
There was no talk about the price of peas, farmers began an indefinite strike in the mandi
रुद्रपुर बिगवाड़ा मंडी में धरनास्थल पर मौजूद किसानों से वार्ता करते मंडी सचिव। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मटर के समर्थन मूल्य के लिए बिगवाड़ा मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के साथ ही तराई किसान संगठन ने भी बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। संगठन पदाधिकारियों और मंडी सचिव के बीच तीन घंटे तक चली कई दौर की वार्ता में समाधान नहीं निकल सका। संगठन ने सोमवार सुबह तक मामले का समाधान नहीं होने पर यूपी से आने वाली मटर को जिले की सीमा और फ्र ोजन प्लांट के बाहर रोकने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिले में मटर के सही दाम नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार शाम तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क समेत बड़ी संख्या में किसानों की मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव से वार्ता हुई। किसानों ने कहा कि उन्हें मटर के बेहद कम दाम मिल रहे हैं। उन्हें 16 से 17 रुपये प्रति किलो की दर से मटर का मूल्य मिलना चाहिए। चार रुपये खेत से मटर की तुड़ाई कर मंडी तक पहुंचाने में खर्च हो रहा है। इससे किसान को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी सचिव की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद संगठन ने समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तजिंदर विर्क ने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो किसान सोमवार को सुबह 10 बजे से जिले में यूपी से मटर मंगाने वाली फैक्टरियों के बाहर खड़े होकर मटर के वाहनों को रोक देंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अगर खेत में मटर खराब नहीं हो रही हो तो एक-दो दिन तुड़ाई को रोक दें। कहा कि मंडी में किसानों की मटर पर कोई रोक नहीं है लेकिन यूपी से लाई जा रही मटर को रोका जाएगा। इसके लिए पुलभट्टा और बहेड़ी रोड पर किसानों की टीम तैनात कर दी गई है। वहां विक्रमजीत सिंह, हीरा सिंह, मानवेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में किसानों के साथ फ्रोजन प्लांट वालों की भी वार्ता होनी थी लेकिन प्लांट वाले वार्ता में नहीं पहुंचे। अब सोमवार को किसानों की फ्र ोजन प्लांट मालिकों के साथ वार्ता कराने पर विचार किया जा रहा है। दोनों के बीच वार्ता होने पर ही समस्या का समाधान निकल सकता है। -विश्व विजय सिंह देव, सचिव, रुद्रपुर मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed