फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There should be provision of budget for disabled sports competitions

Udham Singh Nagar News: दिव्यांग खेल प्रतियोगिताओं के लिए हो बजट का प्रावधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
There should be provision of budget for disabled sports competitions
विशेष प्रमुख सचिव खेल से मुलाकात करते ​खिलाड़ी। आयोजक
रुद्रपुर। अर्जुन अवाॅर्डी मनोज सरकार की अगुवाई में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल ने विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में दिव्यांग खेल प्रतियोगिताओं के लिए बजट का प्रावधान रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान खेल नीति में दिव्यांग खिलाड़ियों का नगद पुरस्कार के अलावा कहीं किसी प्रकार का कोई विवरण नहीं है। इससे राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार से रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। दिव्यांगों के लिए खेल महाकुंभ के अलावा भी खेल प्रतियोगिता कराने के बजट का प्रावधान कराया जाए। कहा कि राज्य में लगभग 300 दिव्यांग खिलाड़ी हैं। व्यवस्थाओं के अभाव में कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों में पलायन कर वहां से खेल रहे हैं या वहां पर जाकर अभ्यास कर रहे हैं। राज्य में कोई दिव्यांग प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं है और ना ही राज्य में किसी प्रकार का कोई प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दिव्यांग खिलाड़ियों को चयनित कर उसका लाभ प्रदान किया जाए। महाराणा प्रताप कॉलेज में एथलेटिक्स की एक्सीलेंसी है। इसी तरह से रुद्रपुर स्टेडियम में एक्सीलेंसी का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

विशेष प्रमुख सचिव खेल ने मांगों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहां पर अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed