{"_id":"60f0771b8ebc3e701742f869","slug":"there-is-no-reason-to-raise-question-on-the-decisions-taken-by-the-center-government-kashipur-news-hld4313035109","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के फैसले देशहित में, सवाल उठाने की गुंजाइश नहीं : इलियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के फैसले देशहित में, सवाल उठाने की गुंजाइश नहीं : इलियासी
विज्ञापन
अखिल भारतीय इमाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि केंद्र सरकार के ज्यादातर फैसले देशहित में हैं, उन पर सवाल नहीं उठाये जा सकते। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर योगी सरकार की पैरवी की।
बृहस्पतिवार को नैनीताल जाते समय इलियासी कुछ समय के लिए काशीपुर में रुके। यहां मंडी समिति के अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास मकसद के साथ काम कर रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब शांति का वातावरण बन रहा है। केंद्र सरकार ने कश्मीर के लोगों को देश की मुख्यधारा में शामिल करने का काम किया है। उनके संगठन के लोग भी कश्मीर जाकर वहां के इमामों के जरिये लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के रुख का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा हि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए चिंता का विषय है। राष्ट्रहित में सरकार कोई कानून लाती है तो हम खुले मन से इसका स्वागत करेंगे। इसे लेकर बनने वाला कानून सभी पर एक जैसा लागू होगा। ऐसे में किसी वर्ग विशेष को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे पहले काशीपुर पहुंचने पर डॉ. एमपी सिंह, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक डॉ. हसन नूरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, फारुख अंसारी, शाहिद मोना, मो.इकराम और रईस सिद्दीकी ने उनका स्वागत किया।