फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There is mourning in the family due to the death of the only son

Udham Singh Nagar News: इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

Sat, 02 Mar 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
There is mourning in the family due to the death of the only son
Iचाकूबाजी की घटना में घायल अजय की शुक्रवार रात निजी अस्पताल में हो गई थी मौतI
विज्ञापन

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के चैती तिराहा पर बीते बृहस्पतिवार को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल अजय की इलाज के दौरान मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। अजय अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चैती तिराहा के पास बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान हुई चाकूबाजी में आकाश सैनी पुत्र महेश निवासी कुमाऊं ब्लॉक कुंडेश्वरी और अजय कश्यप पुत्र सुभाष निवासी विशाल नगर कॉलोनी जसपुर खुर्द चाकू लगने से लहूलुहान हो गए थे। जिसमें आकाश सैनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर घायल अजय को गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जीवन से संघर्ष करते हुए शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें मृतक अजय के मौसेरे भाई अमन सिंह ने बताया कि अजय तीन बहन वर्षा, खुशी व पम्पी का इकलौता बड़ा भाई था। हादसे से पिता व माता मंजू देवी और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया इस वर्ष अजय ने बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट में वर्ष 2023 में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसने यूपी पुलिस की परीक्षा भी दी थी व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पोस्टमार्टम होने के बाद अजय के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वहीं एसपी अभय सिंह ने बताया इस मामले में आरोपी कार्तिक शर्मा, गर्व मेहरा, दीपक उर्फ हुड्डा व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article