{"_id":"5c51efffbdec2229d23970d4","slug":"there-are-scam-in-country-and-guard-were-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में घोटाले ही घोटाले, चौकीदार सो रहा : अनुग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में घोटाले ही घोटाले, चौकीदार सो रहा : अनुग्रह
Thu, 31 Jan 2019 12:12 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ने कहा कि पीएम की कुर्सी पर चौकीदार बने बैठे नेता के राज में घोटाले हो रहे हैं। पीएम बनने से पहले गुजरात में सीएम पद पर रहते ओएनजीसी के साथ कलोब्रेशन में 20 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया था। देश की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है।
बुधवार शाम आंबेडकर पार्क पहुंची कांग्रेस की जनाक्रोश परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट बताती है कि एक माह पहले चार साल में खर्च चार लाख करोड़ रुपये का ब्योरा सरकार के पास नहीं है। 13 दिन की कंपनी को 59000 रुपये के रक्षा सौदे में शामिल कर उसे ठेका दे दिया। जांच की बात करो तो जांच नहीं कराएंगे। खुद ही मुंसिफ बन जाते हैं। देश में अडानी-अंबानी की सरकार है। विदेशी निवेश का विरोध करने वाली भाजपा के राज में आज खुदरा, दवा में सौ फीसदी विदेशी निवेश हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोग देश का पैसा लेकर विदेश भाग गए और देश के चौकीदार सोए रहे। राज्य की जीरो टॉलरेंस सरकार में विकास कार्य बंद हैं। कांग्रेस के राज में गरीबों को राशन दिया जाता था, जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। पेंशन और छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि एनडी तिवारी ने तराई को आर्थिक संपन्न बनाने के लिए सिडकुल की स्थापना की और भाजपा तराई को उजाड़ने पर तुली है। उन्होंने जनता से लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाने की अपील की है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने राहुल गांधी के महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया।
परिवर्तन यात्रा को पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व युकां अध्यक्ष आनंद रावत आदि ने संबोधित किया। वहां प्रदेश प्रवक्ता शिल्पा अरोरा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, हरीश पनेरु, सीपी शर्मा, मीना शर्मा, सौरभ बेहड़, सरबरयार खां, अनिल शर्मा, कामेश्वरी जेटली, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।