{"_id":"edb9878f5d241d83531e2e4c895c62e2","slug":"thept-jwellary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करते मां-बेटे सहित चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करते मां-बेटे सहित चार पकड़े
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान से सोने के जेवर चोरी कर रहे मां-बेटे समेत चार महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उनकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मुख्य बाजार निवासी ज्वैलर्स राजेश रस्तोगी की देवभूमि ज्वैलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे भीड़भाड़ देखकर एक युवक समेत चार महिलाएं भी जेवरात खरीदने के लिए राजेश की दुकान में आई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दुकान से करीब 14 तोला सोने के जेवरात पार कर लिए और चलते बने। चारों को एक साथ जाते देख दुकानदार राजेश को शक हुआ। इस पर उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर चारों तेज कदमों से भागने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दी। साथ ही उनसे चोरी का माल भी बरामद कर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जानकारी ली।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जिला मुरादाबाद, थाना बिलारी के अब्दुलानगर निवासी राजीव पुत्र भुकन, जयमाला पत्नी भुकन, माया देवी पत्नी सुनील और शीला पत्नी चेतन स्वरूप बताया। बाद में पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।