{"_id":"ce41587863b31af0c1d4d49ca3dc3fad","slug":"thept-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.50 लाख की कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.50 लाख की कर चोरी पकड़ी
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने फैक्ट्री में छापा मारकर 12.50 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। अभिलेख जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद कर चोरी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
बीते दिन वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने सिडकुल सितारगंज की बोर्ड पार्टिकल बनाने वाली फैक्ट्री मेें छापा मारा।
इस दौरान यह पाया गया कि यह फर्म रुड़की स्थित अस्तित्वहीन फर्म से खरीद फरोख्त दर्शाकर आईटीसी क्लेम का दावा कर रही थी, जो कि नियमानुसार गलत है।
इस पर कुमाऊं जोन अपर आयुक्त एनसी शर्मा और ज्वाइंट कमिश्नर के निर्देशन में गठित टीम ने सिडकुल सितारगंज फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
विभागीय टीम के अनुसार रुड़की स्थिति फर्म की जांच पहले ही की जा चुकी है और फर्जीवाड़ा के चलते पूर्व मेें ही फर्म पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुुका है।
विज्ञापन
सिडकुुल सितारगंज की फैक्ट्री के जब्त अभिलेखों की जांच के अनुसार प्रथमदृष्टया 25 करोड़ की खरीद पर 12.50 लाख की कर चोरी पाई गई है।
अभिलेखों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कर चोरी बढ़ने का अनुमान है। टीम में डिप्टी कमिश्नर हेमा बिष्ट, असिस्टेंट कमिश्नर आशीष कुमार ठाकुर, भुवन पांडे, विनय पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन