{"_id":"6362a8939684b254b93c41e4","slug":"theft-of-chemical-in-kashipur-kashipur-news-hld480714247","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर से कानपुर के लिए लादा गया तेरह लाख का केमिकल चोरी से बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर से कानपुर के लिए लादा गया तेरह लाख का केमिकल चोरी से बेचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित आईजीएल कंपनी से कानपुर भेजा गया करीब तेरह लाख रुपये का केमिकल ट्रक मालिक ने टांडा (रामपुर) में चोरी से बेच दिया। ग्राहक तक माल न पहुंचने की सूचना पर ट्रांसपोर्टर ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की एक टीम माल बरामदगी के लिए दिल्ली भेजी गई है।
पुराना आवास विकास स्थित शैलसुता लॉजिस्टिक के प्रबंधक शिवशंकर शर्मा ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि काशीपुर की क्लेरिएंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल कंपनी से 26 अक्तूबर को कानपुर के लिए केमिकल लादा गया था। यह ट्रक 27 अक्तूबर को कानपुर में ग्राहक को मिलना था लेकिन माल कानपुर नहीं पहुंचा। कंपनी के प्रबंधक की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
चालक राजीव ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी से बाहर निकलने के बाद उसने माल से लदा ट्रक मालिक रुद्रपुर निवासी मो. फरमान को सौंप दिया था। पुलिस ने फरमान से पूछताछ की तो उसने थाना टांडा, जिला रामपुर यूपी के दो लोगों को केमिकल बेचने की बात स्वीकारी। पुलिस ने केमिकल खरीदने वाले दो लोगों को भी पकड़ लिया। उन्होंने फरमान से खरीदा गया केमिकल दिल्ली के स्वरूपनगर में बेचा है। यह केमिकल बरामद करने के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। मामले का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।