फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft areested within 24 hours

बंच केबल के आरोपियों को 24 घंटे धर दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
theft areested within 24 hours
जसपुर पुलिस हिरासत में ट्रक के साथ आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। कोतवाली क्षेत्र से 550 मीटर लंबी विद्युत बंच केबल चुराने वाले तीन बदमाशों को को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। चोरी में प्रयुक्त ट्रक को सीज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

30 अगस्त को परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि फीका नदी पार स्थित उनकी साइट से 29 अगस्त की रात को चोरों ने 550 मीटर लंबी केबल चोरी कर ली। शनिवार को कोतवाल उमेद सिंह दानू ने खुलासा करते हुए बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत एक कंपनी ब्लॉक क्षेत्र में लगाए खंभों पर केबल डालने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

30 अगस्त की रात ग्राम गूलरगोजी के तिराहे पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मकोनिया के प्राइमरी स्कूल के पास तीन युवकों को चोरी की पंद्रह केबल बंडल और ट्रक के साथ धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक कुमार, निवासी पनसूखा मिलक देहपा, संभल यूपी, जमशेद निवासी चकमहमूद सकलैनी नगर, बरेली, नदीम निवासी ई-16 के 381 सीलमपुर थाना उस्मानपुर उत्तरी दिल्ली बताया। उनकी निशानदेही पर 29 हजार 500 रुपये नकद, तार काटने वाला कटर, आधार कार्ड बरामद हुए। टीम में एसएसआई ललित जोशी, एसआई धीरेंद्र परिहार, रवींद्र बिष्ट, सिपाही ललित शर्मा, नईम कुरैशी आदि थे। इधर, कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया दीपक ठेकेदार है। उसी की शह पर अन्य अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस केबल को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। घटना में मिनी ट्रक संख्या डीएल-1 एलवी, 9685 का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed