{"_id":"646bbb431f85d3bca00c8ad4","slug":"the-young-man-stabbed-the-girl-for-opposing-molestation-rudrapur-news-c-8-hld1031-148063-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने युवती को चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने युवती को चाकू घोंपा
Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। छेड़छाड़ और पीछा करने का विरोध करने पर युवक ने सिडकुल से ड्यूटी कर लौट रही युवती का रास्ता रोका और उसने युवती को जमीन पर गिरा उसके हाथ और कमर में चाकू घोंप दिया। इससे युवती लहूलुहान हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल युवती को पुलिस चौकी ले आई।
अटरिया रोड निवासी युवती सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करती है। सोमवार शाम वह ड्यूटी से लौट रही थी। सिडकुल ढाल के नजदीक एक युवक पीछे से आया और बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। विरोध करने पर युवक ने उसके हाथ और कमर में चाकू घोंप दिया। शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। युवक से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। ढाल में मौजूद होमगार्ड ने युवती को बचाया। इस बीच युवक वहां से भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक अक्सर उसका पीछा करता है। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिडकुल ढाल पर हो चुकी हैं कई घटनाएं
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के सिडकुल ढाल पर लगातार वारदातें होती हैं। यहां अक्सर सिडकुल के श्रमिकों से मोबाइल छीनने की घटनाएं होती हैं। इस जगह पर सिडकुल की महिला श्रमिकों से छेड़छाड़ भी होती है। पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर सिर्फ होमगार्ड को तैनात किया है। संवाद