फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young man's death in a road accident, a lawsuit filed

सड़क हादसे में युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा। Updated Tue, 18 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 रोडवेज बस की चपेट में आकर सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी, जिला चित्रकूट, थाना मारकंडेय निवासी रामभजन यादव (24) पुत्र रामकलेश यादव सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार की रात वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच रोडवेज बस नंबर यूके06पीए/0453 ने सिडकुल चौक के पास बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया था। जहां उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed