फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young man caught stealing bike

बाइक चुराते युवक दबोचा, धुनाई

Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 The young man caught stealing bike
बाइक चुराते युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ऑफिस कांप्लेक्स की पार्किंग में खड़ी बाइक को चोरी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक चुराकर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने भागकर दबोच लिया और जमकर धुनाई लगा दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आवास विकास चौकी ले आई। जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई। 

विज्ञापन


रविंद्रनगर स्थित पीएसए प्लाजा कांप्लेक्स में कई कार्यालय खुले हैं। प्लाजा के नीचे बने पार्किंग स्थल से अक्सर दो बार बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को पार्किंग स्थल पर एक संदिग्ध अज्ञात युवक आया और मास्टर चाबी से वहां खड़ी बाइकों को खोलने का प्रयास करने लगा। 
विज्ञापन


इसी बीच वहां खड़ी एक प्लेटिना बाइक में चाबी लगाकर आरोपी युवक बाइक को लेकर रफूचक्कर होने की फिराक में था कि वहां खड़े कुछ लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया। उन्होंने उससे पार्किंग स्थल पर घूमने और बाइक की जानकारी लेनी चाही, तो युवक ने संतोषजनक नहीं जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाकर आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ, तो लोगों ने भाग रहे युवक को दौड़कर दबोच लिया। बस क्या था कि आरोपी युवक की गुस्साए लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची आवास विकास पुलिस कर्मियों को हिरासत में ले लिया। 


हो सकता है बाइक चोरियों का भंडाफोड़
पीएसए प्लाजा से जिस प्रकार दो बाइक व कई बाइकों के लॉक से छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी थी। ऐसे में उसी प्लाजा से पकड़े गया आरोपी बाइक चोरी के कई राज खोल सकता है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि यदि आरोपी युवक किसी सक्रिय बाइक चोर गिरोह का सदस्य निकला, तो कई बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed