{"_id":"572651514f1c1bbe7b5cd0ed","slug":"the-young-man-attacked-people-revolts-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला, लोगों ने चौकी पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर हमला, लोगों ने चौकी पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 02 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : Amar Ujala
कुछ दबंगों ने बीती रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे गुस्साए कालोनी के लोगों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रंपुरा चौकी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर फाजलपुर महरौला की प्रीत विहार कालोनी के दर्जनों लोग रंपुरा चौकी पहुंचे। उन्होंने युवक पर जानलेवा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सद्दाम हुसैन बीती रात करीब 10 बजे वह मुख्य बाजार से अपनी बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
उसकी रामपुर रोड पर सोनिया होटल के पास पहुंचा तो बाइक खराब हो गई। उसने अपने दोस्त शावेज कुरैशी को फोन कर बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान मौके परन दो युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बताया कि हमले में घायल हो गया। वह किसी तरह जान बचा कर भागा।
विज्ञापन
हमलावरों ने उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। कालोनी के लोगों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि अगर कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल, सोनू, हरिओम,वसीम, गब्बर, अनिल, सज्जाद, इकरार, राकेश, वसीम रजा, जपफर, आरिपफ, शाहिव, आलिम, जावेद कुरैशी, लाऽन सिंह, रवि, गोपाल, गणेश, नईम बेग, आरिफ कुरैशी, शाबिर अली, ताहिर कुरैशी, हरपाल, राजपाल आदि मौजूद थे। उधर चैकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि जांच की जा रही है।