फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The workers took out an outrage rally to the beat of drums and cymbals

Udham Singh Nagar News: श्रमिकों ने ढोल-मंजीरे की ताल पर निकाली आक्रोश रैली

Fri, 11 Apr 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The workers took out an outrage rally to the beat of drums and cymbals
पंतनगर में ढोल-मंजीरे की ताल पर आक्रोश रैली निकालते श्रमिक। 
पंतनगर। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले श्रमिक संगठनों ने बृहस्पतिवार की शाम को कमेटी हॉल में सभा आयोजित कर बड़ी मार्केट से शहीद चौक तक ढोल-मंजीरों की ताल पर आक्रोश रैली निकाली। इसमें श्रमिक नेताओं ने श्रमिकों की जायज मांगों पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


दरअसल श्रमिक संगठन अपने 28 सूत्रीय मांगपत्र के समर्थन में लगातार विरोध दर्ज कर विवि प्रशासन से मांगों के निस्तारण की मांग कर रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन को नोटिस देकर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए चेताया। विवि प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से चलाए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन में पंतनगर कर्मचारी संगठन, विवि श्रमिक कल्याण संघ, राष्ट्रीय शोषित परिषद, राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस, देवभूमि उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ व ठेका मजदूर कल्याण समिति शामिल हैं। संगठनों के नेताओं ने प्रशासन से अपील की है कि वार्ता का क्रम जारी रखते हुए कार्मिकों की सभी जायज मांगों का निराकरण किया जाए। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन अड़ियल रवैया अपनाकर श्रमिकों और नेताओं पर दबाव बना रहा है। कहा कि पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने मीडिया में साक्षात्कार देकर कर्मचारी आचरण नियमावली का पालन नहीं किया है। इस दौरान मोर्चाध्यक्ष जनार्दन सिंह, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, आरके श्रीवास्तव, रविंद्र चौबे, एडी मिश्रा, मनोहर वाल्मीकि, राजपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed