फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The women took the urn travelu

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 02 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Tue, 02 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The women took the urn travelu
सितारगंज में कलश यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 श्री दुर्गा ज्योति पीठ की संत श्री शांतेश्वरी मां के 47वें प्रकाशोत्सव पर 208 महिलाओं ने मां की अगुवाई में मांगलिक कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान महिलाएं भजन कीर्तन करते चल रही थी।
विज्ञापन



सोमवार को श्री दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री दुर्गा ज्योति पीठ से 208 महिलाओं ने मांगलिक कलश यात्रा निकाली। जो मुख्य चौराहे से एमपी चौक होते हुए मौनी बाबा शिव मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने सात नदियों का जल कलश में भरकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


वापस दुर्गा ज्योति पीठ पहुंच कलश स्थापित किए। समिति के सदस्य त्रिलोक अरोरा ने बताया कि दो अगस्त से चार अगस्त तक सुबह नौ बजे दोपहर 12 बजे व रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक एवं पांच अगस्त को सुबह नौ से 12 बजे तक सत्संग होगा। आठ से 12 बजे तक भजन संध्या, छह अगस्त को सुबह सात से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 12 बजे पूर्णाहूति दी जाएगी। इसके बाद विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में पटौदी हरियाणा के स्वामी श्री धर्मदेव जी महाराज महामंडलेश्वर, भिवानी हरियाणा की साध्वी मुकुतानंद जी (मानसाचार्या), कई लोग प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर गीता शास्त्री, पूनम अरोरा, कमला जोशी, सुनीता त्यागी, ज्योति राय, फूला गाबा आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed