{"_id":"575714194f1c1b66039c5210","slug":"the-woman-was-shot-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय परिस्थिति में महिला को लगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय परिस्थिति में महिला को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
गाोंली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में काम कर रही महिला अचानक गोली लगने से घायल हो गई। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां से महिला को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला से घटना की जानकारी ली। अलबत्ता पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात 10 बजे सुनखरी कला निवासी विमला देवी (25) पत्नी बहादुर सिंह बिजली चले जाने पर इन्वर्टर चालू करने उठी। अचानक खिड़की की तरफ से चली गोली महिला को लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया और घटना से पुलिस को अवगत करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने घायल महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने अज्ञात युवक पर खिड़की से फायर करने का आरोप लगाया। वहीं, ग्रामीणों ने गोली चलने के बाद बाइक से युवकों को भागते हुए देखने की बात कही है।
थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि पुलिस रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच में लगी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।