फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The winning team of Kabaddi competition was honored

Udham Singh Nagar News: कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को किया सम्मानित

Wed, 24 Jan 2024 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Jan 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
The winning team of Kabaddi competition was honored
रुद्रपुर में सम्मानित हुई कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। एकल अभियान समिति ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विजेता रही अभ्युदय यूथ क्लब की महिला कबड्डी टीम को रुद्रपुर पहुंचने पर सम्मानित किया गया। बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुए समारोह में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री स्नेह पाल ने महिला खिलाड़ियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एकल अभियान समिति के खेल प्रभारी भारत भूषण चुघ ने कहा कि एकल अभियान की ओर से नागपुर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें हुई कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश को फाइनल में हराकर अभ्युदय क्लब की टीम विजेता बनी है। एकल अभियान समिति की शैली बंसल ने कहा कि यह बच्चियां बेहतर कल का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन

वहां पर विजय भूषण गर्ग, बलदेव राज छाबड़ा, विनय बतरा, गणेश प्रजापति, नीलकंठ राणा, राज कोली, अनिल त्यागी, टीम मैनेजर कुलबीर सिंह, कोच ममता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed