फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The victim staged a sit-in at the police station at midnight to file a rape report

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को पीड़िता ने आधी रात को थाने में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The victim staged a sit-in at the police station at midnight to file a rape report
काशीपुर। दुष्कर्म के एक मामले में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष तीन दिन तक थाने, कोतवाली और पुलिस अफसरों के चक्कर लगाती रहीं लेकिन पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पीड़िता ने देर रात आईटीआई थाने में धरना शुरू किया तो पुलिस उसे गाड़ी में डालकर कहीं ले जाने लगी। वहां मौजूद आयोग की उपाध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर पीड़िता को पुलिस की गाड़ी से उतारा। उन्होंने मामले की शिकायत फोन पर एसएसपी से की। एसएसपी के आश्वासन के बावजूद मंगलवार को भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बीती 25 सितंबर को एक महिला ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो से शिकायत की थी कि उसकी शादी 28 जून 2021 को आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। बीती 18 अगस्त को भी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि 25 अगस्त को जेठ ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने पति को घटना की जानकारी दी तो ससुरालियों ने जेठ का पक्ष लेते हुए उसे धमकाया। उसने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सितंबर को उसने आईटीआई थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेकर आयोग की उपाध्यक्षा सायरा बानो उसे लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। उन्होंने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार की देर रात पीड़िता महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा के साथ आईटीआई थाने पहुंची लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उपाध्यक्ष ने आयोग की अध्यक्ष कुसुम से भी पुलिस अधिकारियों को फोन कराया मगर कोई हल नहीं निकला। इस पर पीड़िता देर रात करीब साढ़े 12 बजे थाने में ही धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस धरने पर बैठी महिला को गाड़ी में डालकर कहीं ले जाने लगी। इस पर आयोग की उपाध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर उसे छुड़ाया। उन्होंने रात में ही एसएसपी को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बाद में एसपी चंद्रमोहन सिंह ने फोन पर सायरा को आश्वस्त किया कि मंगलवार को महिला हेल्प लाइन में अंतिम काउंसिलिंग के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा। सायरा का कहना है कि काउंसिलिंग होने के बाद वह पीड़िता को लेकर आईटीआई थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे फिर टाल दिया। आयोग की उपाध्यक्ष का आरोप है कि महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस कार्रवाई करने से हिचक रही है। हाल ही में काशीपुर की एक युवती दुष्कर्म की शिकायत लेकर सीओ काशीपुर के पास गई थी। वह खुद भी उसके साथ गईं थीं लेकिन सीओ ने मामला रामनगर थाना क्षेत्र का होने की बात कहते हुए पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

महिला अपने रिश्ते के जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग कराई गई है। केस दर्ज किया जा रहा है जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट करेंगी। - वंदना वर्मा, सीओ, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed