फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The tomb built in the herbal research center premises was demolished

Udham Singh Nagar News: जड़ी-बूटी शोध केंद्र परिसर में बनी मजार को ढहाया

Sun, 28 Dec 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The tomb built in the herbal research center premises was demolished
गदरपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की टीम ने जड़ी-बूटी शोध केंद्र परिसर में बनी मजार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और सीओ मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब पांच बजे एसडीएम ऋचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा और सीओ विभव सैनी के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस टीम वार्ड नंबर तीन स्थित राजकीय जड़ी-बूटी शोध केंद्र पहुंची। टीम ने परिसर में बनी दादा मियां की मजार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। मजार का मलबा और टिनशेड नगरपालिका के वाहन में भरकर कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


जड़ी-बूटी शोध केंद्र के अधिकारियों ने खाली कराए गए स्थान पर पौधारोपण कर दिया है। कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। कार्रवाई के दौरान शोध केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि जड़ी-बूटी शोध केंद्र के अधिकारियों ने परिसर में बनी मजार को हटाने के लिए न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने मजार हटाने के आदेश जारी किए थे। आदेश के क्रम में शोध केंद्र के सुपरवाइजर डीडी डंगवाल की ओर से 11 दिसंबर को मजार के गद्दीनशीन मोहम्मद शफी और अध्यक्ष सईद खान निवासी वार्ड नंबर तीन गदरपुर को नोटिस जारी कर स्वयं मजार हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में मजार न हटाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से मजार ध्वस्त करा दी।


एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पालिका ईओ कैलाश सिंह पटवाल, लेखपाल हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, ज्योति डाटरवाल, कोतवाल संजय पाठक, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, मुकेश मिश्रा, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed