फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The team showered upon removal stick hut poles

झोपड़ी हटाने गई टीम पर बरसाए लाठी डंडे

Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The team showered upon removal stick hut poles
धरने पर बैठे लोग - फोटो : amar ujala

पंतनगर स्थित इंद्रा कॉलोनी में झोपड़ी खाली कराने गई विवि प्रशासन की टीम झोपड़ी वासियों के विरोध के चलते वापस लौट आई। तीखी नोकझोंक के बाद इंद्रा कालोनी निवासी विवि प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु और जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रसियों ने कॉलोनी वासियों के समर्थन में धरना दिया। 
 बुधवार सुबह विवि प्रशासन के सुरक्षाधिकारी डॉ. अरुण चौधरी के नेतृत्व में विवि के एएसओ मदन मेहरा, रविन्द्र मिश्रा, परिसंपत्ति कार्यालय से फोरमैन तथा बिजली विभाग एवं भारी पंत विवि सुरक्षा बल के साथ इंद्रा कालोनी में स्थित विवि में कार्यरत कर्मी प्रहलाद शर्मा के की अवैध झोपड़ी ध्वस्त कराने गई थी।
विज्ञापन

जहां प्रहलाद शर्मा और उसके परिवार की प्रशासनिक अधिकारियों से नोंकझोंक हुई। सूचना पर तमाम कांग्रेसी एकत्र होकर हंगामा काटने लगे। इस बीच कॉलोनी वासियों ने विवि प्रशासन के अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें कॉलोनी वासियों ने लाठी डंडे भी चलाये। जिससे सुरक्षा कर्मी व कैमरामैन चोटिल हो गए। कॉलोनीवायिों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को अन्याय पूर्ण बताया और इंद्रा कालोनी वासियों को साथ लेकर प्रशासनिक भवन पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
माहौल का गरमता होते देख आस-पास से भी तमाम कांग्रसी नेता प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष साहब सिंह विर्क, पुष्कर राज जैन, जर्नादन सिंह, रॉकी टाकुली, कमल बिष्ट व कन्हैया लाल आदि ने विवि प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवि प्रशासन गरीब लोगो के घर बेवजह खाली करा अपनी मनमानी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामला इतना बढ़ गया कि विभिन्न संगठनों ने इंद्रा कालोनीवासियों के धरने का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसमें व्यापार मंडल, पंतनगर ने बड़ी मार्केट में विवि द्वारा सील की गई दुकानों, ठेकेदारों से आवास रिक्त कराए जाने की कार्रवाई को भी गलत बताया। उधर मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय जोगदंडे, थानाध्यक्ष आरसी मखौलिया ने लोगो को समझाने का प्रयास कर धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनकर शाम तक धरना स्थल पर डटे रहे। देर शाम विवि प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
वार्ता के बाद कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरू और जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने बताया कि हमारी विवि प्रशासन के साथ बाताचीत हुई है। जिसमें प्रशासन इस बात पर राजी हो गया कि किसी भी ठेका कर्मी से झोपड़ियां रिक्त नहीं कराई जाएगीं।
इसके अलावा ठेका कर्मियों के ऊपर लगे मुकदमों को वापस लिये जाने की कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है। इसके अलावा इनकी मांग थी की प्रबंध परिषद से पारित बिन्दु 3 में दुकानदारों व ठेकेदारों से दुकान स्थानांतरित होने पर उसे मकान का कब्जा भी देना होगा। इस पर उनका कहना था कि दुकान स्थानांतरित होने पर मकान खाली न कराया जाय। वह स्वत: ही दुकान स्थानांतरित होने वाले के नाम से स्थानांतरित हो जाय।

इस पर सहमति बनी कि इसे पुन: प्रबंध परिषद की आगामी बैठक में ले जाकर पारित कराया जायेगा। उधर विवि के निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डा. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, पुष्कर राज जैन विवि की ओर से निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डा. आशीष श्रीवास्तव, सह निदेशक प्रशासन डा. ओम प्रकाश, सुरक्षाधिकारी डॉ. अरुण चैधरी व एएसओ रविन्द्र मिश्रा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed