{"_id":"ce4f09ee9e3360ba0ddab24fb765219b","slug":"the-teacher-to-student-brutally-beaten-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Sat, 15 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में एक छात्र को एक शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। शरीर पर जगह जगह पड़े निशान के बाद परिजनों ने मेडिकल कराकर कोतवाली में तहरीर दी है।
मामला नगर के श्रीकृष्ण मर्चेंट्स एसोसिएशन इंटर कॉलेज का है। शुक्रवार को नई बस्ती निवासी छात्र अमित रोज की तरह स्कूल गया। तीसरे पीरियड के बाद अमित अध्यापक को बिना बताए गायब हो गया।
विज्ञापन
इंटरवल के बाद जब अमित अपनी कक्षा में पहुंचा तो वहां पर एक शिक्षक ने उसे बुरी तरह पीटा। घटना के बाद स्कूल के अन्य अध्यापक मामले को दबाने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
अध्यापकों ने बताया कि आरोपी शिक्षक कुछ दिन पहले ही संविदा पर रखा गया है। शिक्षकों ने भी छात्र के साथ पिटाई होना स्वीकारा है।