फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The target is to complete the work on the ring road in Rudrapur next year 2026

Uttarakhand: रुद्रपुर में रिंग रोड पर घूम रहा विकास का चक्का, अगले साल जनवरी में काम पूरा करने का है लक्ष्य

Mon, 07 Apr 2025 01:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Apr 2025 01:00 PM IST
सार

रुद्रपुर में रिंग रोड का 62 फीसदी काम पूरा हो गया है। अगले साल की शुरुआत में रिंग रोड का काम पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
The target is to complete the work on the ring road in Rudrapur next year 2026
रुद्रपुर में एनएच 109 में सिडकुल के पास बन रहा रोड ओवर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में रिंग रोड का 62 फीसदी काम पूरा हो गया है। अगले साल की शुरुआत में रिंग रोड का काम पूरा करने का लक्ष्य है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 1051 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 20.640 किमी लंबी रिंग रोड पर 20 अंडरपास, रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। रिंग रोड पर 590 करोड़ से सिविल वर्क होना हैं। साथ ही अंडरपास, रेल ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आ गई है।

विज्ञापन


नगर में वाहनों का दबाव होगा कम
करीब दो लाख आबादी वाले शहर में वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम लगता है। नैनीताल हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। रिंग रोड बनने के बाद हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। सिडकुल को आने-जाने वाले भारी वाहन रिंग रोड से होकर गुजरेंगे। रिंग रोड नगर पर वाहनों का दबाव कम करने में समक्ष होगी।
विज्ञापन


नौ जनवरी 2026 तक काम पूरा होना है। शेष काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। निर्धारित समय में रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा। - तुषार गुप्ता, साइट इंचार्ज एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed