{"_id":"693876611774c4feaa0dd4e8","slug":"the-system-is-sleeping-you-should-pass-through-nandpur-intersection-with-caution-rudrapur-news-c-8-hld1045-685257-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिस्टम सो रहा है... आप नंदपुर चौराहे पर सतर्क होकर गुजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिस्टम सो रहा है... आप नंदपुर चौराहे पर सतर्क होकर गुजरें
Wed, 10 Dec 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। सरदार नगर–बन्ना खेड़ा मार्ग पर स्थित नंदपुर चौराहा आज दुर्घटना जोन बन चुका है लेकिन अफसोस प्रशासन को इससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। रोज हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण चीख रहे हैं। सड़कें खून पी रही हैं और सिस्टम की नींद अब तक नहीं टूटी है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार में दौड़ते वाहन आए दिन लोगों को चोटिल कर रहे हैं। नंदपुर और मजरा नरसिंह से आने वाले वाहन चालक यातायात नियमों को मज़ाक बनाकर रख देते हैं। आमने-सामने भिड़ंत आम बात बन गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
यह मार्ग बाजपुर, हल्द्वानी और बेरिया दौलत जाने वालों के लिए प्रमुख सड़क है। इतना ही नहीं, पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा रहे हरिपुरा और बौर जलाशय का रास्ता भी यही है। यहां ट्रैफिक भारी है। खतरा बड़ा है लेकिन प्रशासन की कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन
नंदपुर के ग्रामीण महेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह सैनी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, नारायण सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि कई बार गुहार लगा चुके हैं। लोगों कास कहना है कि कम से कम विभाग यहां पर स्पीड ब्रेकर बना दे ताकि लोगों की जान बच सके।
शिकायतें दीं, आदेश भी हुए लेकिन कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों ने नंदपुर चौराहे पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम गदरपुर ऋचा सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपा गया था। इसमें स्कूल के पास, शहीद सुरेश आर्य स्मृति गेट, मजरा नरसिंह मार्ग और मजरा गुमानी मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई थी। एसडीएम ने लोनिवि के एई को चेतावनी बोर्ड लगाने और दुर्घटनाएं रोकने के निर्देश दिए थे। तब से डेढ़ महीना बीत गया। न बोर्ड लगे, न स्पीड ब्रेकर।