{"_id":"690100dcb43ec34f2f0acf74","slug":"the-surveillance-post-is-blind-the-one-way-system-on-the-highway-is-in-tatters-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-132122-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निगरानी चौकी की आंख बंद, हाईवे पर वन-वे व्यवस्था तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निगरानी चौकी की आंख बंद, हाईवे पर वन-वे व्यवस्था तार-तार
Tue, 28 Oct 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
टांडा तिराहे की निगरानी चौकी के बाहर बैठा होमगार्ड जवान। संवाद
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर टांडा तिराहे के पास स्थित पंतनगर थाने की निगरानी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के जवानों की लापरवाही से नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यह कर्मी नियमों का पालन करने के बजाय आंखें बंद कर लेते हैं। हर रोज तड़के से देर रात तक टांडा तिराहे पर मनमाने ढंग से वाहनों का संचालन होता है।
संवाद टीम ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से टांडा तिराहे की यातायात व्यवस्था की पड़ताल की। सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दो होमगार्ड के जवान निगरानी चौकी के बाहर कुर्सी पर पसरे थे। टांडा तिराहे के पास पंतनगर के लिए फ्लाईओवर बना है।
इस फ्लाईओवर से दिनेशपुर रोड की ओर व्यवस्था के विरुद्ध दोनों ओर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। होमगार्ड के जवान गलत दिशा में जा रहे वाहनों को रोकने की जहमत तक नहीं उठा रहे थे। पुलिस कर्मियों का अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
गलत दिशा में जा रहे कुछ वाहन सड़क किनारे रुक रहे थे। होमगार्ड जवान उन वाहनों की ओर लपकने की कोशिश करने लगे लेकिन जैसे ही उनकी नजर संवाद टीम के कैमरे पर पड़ी उल्टे पैर लौटकर फिर कुर्सी पर पसर गए।
सुबह 5:31 बजे दोनों होमगार्ड कर्मी एक बाइक पर सवार होकर गलत दिशा से दिनेशपुर की ओर चल दिए। इसके कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी चौकी के अंदर से अर्द्ध निंद्रा की हालत में बाहर निकला और सड़क के उस पार वन विभाग की चौकी के भीतर चला गया।
कुछ देर बार बाहर आकर फिर पुलिस चौकी के भीतर घुस गया जैसे उसे ट्रैफिक व्यवस्था से कोई लेनादेना न हो।
दोनों ओर वाहनों की आवाजाही होने से वाहन दुर्घटना के खतरे को देखतेे हुए करीब छह महीने पहले फ्लाईओवर के नीचे से हल्द्वानी को जाने वाले वाहनों के गुजरने की व्यवस्था की गई थी। दिनेशपुर की सड़क को वन-वे घोषित कर इस फ्लाईओवर से दिनेशपुर से आने वाले वाहनों के गुजरने की व्यवस्था की गई। दिनेशपुर जाने के लिए सिडकुल के पास से कट पार करना पड़ता है लेकिन फ्लाईओवर के नीचे से बेधड़क दोनों ओर वाहन चल रहे थे।
वन चौकी के हाल
सड़क के दूसरी ओर स्थित वन विभाग की जांच चौकी में एक व्यक्ति कुर्सी पर पैर पसार कर लेटा था। जगाने पर उसने स्वयं को वन विभाग का संविदा कर्मी बताया। वाहनों की जांच के स्थान पर लेटे होने के सवाल पर बोला, रात को गश्त में था, नींद आ गई।
-कोट:
मामले की गहनता से जांच की जाएगी। लापरवाही की पुष्टि होने पर पुलिस कर्मियों के साथ ही होमगार्ड कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी यूएस नगर