फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The strike of farmer daughters ended at the request of parents

अभिभावकों के अनुरोध पर किसान बेटियों का धरना समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The strike of farmer daughters ended at the request of parents
बाजपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर बेटियों का धरना समाप्त कराते अभिभावक। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। दिल्ली आंदोलन के समर्थन में शहीद भगत सिंह चौक पर चल रहा किसान बेटियों का धरना 50वें दिन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। अभिभावकों के अनुरोध पर बेटियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों को खारिज कराने के लिए किसान आंदोलन के समर्थन में गांव इटव्वा निवासी हरपाल सिंह राणा की बेटी जसकिरन कौर और प्रभजोत कौर ने 50 दिन पहले शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक धरना शुरू किया था। दोनों बहने ने नियमित रूप से सांकेतिक धरना दिया। दोनों बहनें गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन में शामिल होने भी गई थीं।
विज्ञापन

किसान बेटियों के धरने को राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे दोनों बहनों के पिता हरपाल सिंह राणा और माता कमलजीत कौर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना समाप्त कर पढ़ाई की तरफ ध्यान देने का अनुरोध किया, जिस पर बेटियों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां खशुप्रीत कौर, करनजोत सिंह, करमजीत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed