{"_id":"3a47970792177f50334990929f0e83ba","slug":"the-state-government-has-issued-70-million-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार ने जारी किया 70 लाख मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार ने जारी किया 70 लाख मुआवजा
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने किसानों के नुकसान को देखते हुए 70 लाख रुपए का मुआवजा जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने तहसीलों को पैसा भेज दिया है। राजस्व विभाग ने सभी पटवारियों को किसानों के नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मुआवजा बांटा जाएगा।
विज्ञापन
अप्रैल में हुई बारिश से किसानों की साठ फीसदी फसल का नुकसान हुआ था। इसके बाद जिले से नुकसान की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी गई थी। राज्य सरकार ने किसानों के नुकसान को देखते हुए जिले को 70 लाख रुपए की पहली मुआवजा राशि जारी की है। किसानों को फौरी राहत देने की लिए यह राशि जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय ने तहसीलों को जारी कर दी है। रुद्रपुर तहसील को आठ लाख रुपए की राशि मिली है। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पटवारियों को निर्देश दिया गया है कि वह किसानों की नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर लें। जिसके आधार पर मुआवजा राशि का आवंटन किया जाए।
विज्ञापन