{"_id":"68570b329a59a78741021aba","slug":"the-soil-of-the-tomb-has-not-been-disposed-of-yet-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126244-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मजार की मिट्टी का अब तक नहीं हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मजार की मिट्टी का अब तक नहीं हुआ निस्तारण
विज्ञापन
रुद्रपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर इंदिरा चौक में मजार को खोदकर निकाली गई मिट्टी का निस्तारण नहीं हो सका है। मिट्टी से भरे नीले ड्रम को ट्रेजरी में रखे दो महीने होने जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेजने के बाद भी वक्फ बोर्ड ने दिलचस्पी नहीं ली है। अब प्रशासन की ओर दोबारा पत्र भेजा गया है।
22 अप्रैल की तड़के इंदिरा चौक पर भारी फोर्स के साथ पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से मजार को ध्वस्त कर दिया था। टीम ने मलबे को हाथों हाथ हटाकर उसमें डामर बिछाकर यातायात शुरू करा दिया। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर मजार हटाने वाली जगह पर यातायात रोककर बेरिकेडिंग की गई। 25 अप्रैल की सुबह हाईकोर्ट के आदेश पर ने मजार प्रबंधन पक्ष से शादाब मियां मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मजार स्थल पर खोदाई की गई। करीब दस फुट खोदाई के बाद गड्ढे स निकाली मिट्टी को नीले ड्रम में ट्रेजरी में रखवा दिया गया।
जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के सीईओ को सात दिन में मिट्टी को लेकर वक्फ बोर्ड की किसी उपयुक्त जमीन पर ससम्मान निस्तारण करने का पत्र भेजा था। बोर्ड की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई।