फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The SIT suddenly arrived at Sukhwant's house and recorded statements from every member of the family.

Udham Singh Nagar News: एसआईटी अचानक पहुंची सुखवंत के घर, परिवार के हर सदस्य का बयान दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The SIT suddenly arrived at Sukhwant's house and recorded statements from every member of the family.
काशीपुर। एसआईटी ने शनिवार देर शाम अचानक मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पहुंची। जांच टीम ने परिजनों से घटनाक्रम से संबंधित जानकारी जुटाई। परिवार के हर सदस्य का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम शनिवार को काशीपुर पहुंची। आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना आईटीआई, चौकी पैगा और अन्य संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध इस प्रकरण से संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि साक्ष्यों की सुचिता बनी रहे। टीम मृतक सुखवंत के निवास पैगा दक्षिणी पर पहुंची। वहां एक एक करके सभी के बयान लिए। साथ ही, प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कहा कि विवेचना में विधिसम्मत सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित व गवाहों की सुरक्षा के लिए आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है। साथ ही तकनीकी विश्लेषण के लिए तीन सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल को एसआइटी टीम में शामिल किया गया है। इसमें लोहाघाट थाना के उप निरीक्षक हेमंत कठैत, एएनटीएफ उप निरीक्षक सोनू सिंह, थाना चंपावत उप निरीक्षक राधिका भंडारी, थाना बनबसा के हेड कांस्टेबल विनोद यादव, थाना टनकपुर के हेड कांस्टेबल कमल कुमार व टनकपुर सर्विलांस सेल के कांस्टेबल गिरीश भट्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआइटी चीफ भरणे के मुताबिक इस संवेदनशील प्रकरण की जांच/विवेचना तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है। शनिवार को एसआइटी ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद थाना आईटीआई में पंजीकृत प्राथमिकी को भी थाना काठगोदाम में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed