{"_id":"687fe66ab3c6b732a8088514","slug":"the-second-phase-polling-personnel-were-taught-the-lesson-of-purity-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-127556-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दूसरे चरण के मतदान कार्मिकों को पढ़ाया गया शुचिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दूसरे चरण के मतदान कार्मिकों को पढ़ाया गया शुचिता का पाठ
Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर/रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लॉक के 1070 महिला मतदान कार्मिकों व पूर्व प्रशिक्षणों में अनुपस्थित रहे कार्मिकों को द्वितीय सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। गांधी हॉल पंतनगर में मंगलवार को मास्टर ट्रेनर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि मतदान स्थल पर स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराना मतदान अधिकारियों का दायित्व है। सभी मतदान कार्मिक तटस्थ होकर कार्य करेंगे और किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। हरीश दनाई, संजीव बुधौरी व प्रभुदयाल ममगांई ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी मतदान सामग्री लेते समय सूची से मिलान अवश्य कर लें। जो भी सामग्री कम हो तो तुरंत ले लें। प्रशिक्षण में सीईओ केएस रावत, डीईओ हरेंद्र मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन