फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The search for women who stole suits from showrooms is on

Udham Singh Nagar News: शोरूम से सूट उड़ाने वाली महिलाओं की तलाश तेज

Tue, 22 Oct 2024 04:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
The search for women who stole suits from showrooms is on
काशीपुर। एक लेडीज शोरूम से बुर्काधारी दो महिला व एक पुरुष ने बीते दिनों करीब सवा लाख की लेडीज सूट पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के सामने आवास-विकास निवासी अर्चना सिंह का द लवन्या शोरूम है। बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे बुर्काधारी दो महिला व एक पुरुष मास्क लगाकर दुकान में घुसे। महिलाएं सूटों को बुर्का में रखते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। शोरूम स्वामी अर्चना ने बताया लगभग सवा लाख रुपये कीमत के सूट चोरी कर ले गई हैं।
विज्ञापन

मामले की कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर दे दी गई। उधर, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुख्य बाजार में शोरूम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ की। उधर, पीड़ित शोरूम संचालक ने भी आरोपियों को पकड़वाने पर उचित इनाम देने की घोषणा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed