फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The school may be locked, operating without recognition

Udham Singh Nagar News: स्कूल पर लटक सकता है ताला, बिना मान्यता के हो रहा संचालन

Wed, 18 Feb 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The school may be locked, operating without recognition
रुद्रपुर। शहर के एक निजी स्कूल पर बिना मान्यता के स्कूल संचालन के आरोप लगे हैं। इसकी शिकायत पहले सीएम हेल्पलाइन पर की गई। जिसके बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट सीईओ को सौंपी। सीईओ केएस रावत का कहना है कि जांच कराएंगे। आरोप सही पाए जाने पर स्कूल को बंद कराने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सितारगंज के ग्राम खैराना के अनिल कंबोज ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर 26 दिसंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि शहर के जगतपुरा में स्थित एक निजी स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम हरकत में आए। उन्होंने तत्काल अपनी रिपोर्ट लगाकर सीईओं केएस रावत को सौंप दी। खंड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम का कहना है कि बिना मान्यता स्कूल का संचालन करने पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन माना जाता है। स्कूल स्वामी को तत्काल संचालन बंद करने के निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद इसके विद्यालय अभी भी संचालित किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

कोट
बीईओ की ओर से एक एक निजी स्कूल के बिना मान्यता के संचालन होने की शिकायत मिली है। जांच करा लें। आरोप सही पाए जाने पर विद्यालय पर सीलबंद की कार्रवाई की जाएगी। - केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed