फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The risk of typhoid due to lack of water drainage

बरसाती पानी की निकासी न होने से टायफाइड का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The risk of typhoid due to lack of water drainage
रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन के लिए प्रस्तावित भूमि में भरा पानी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। निकासी न होने से रुद्रपुर में तीन दिन बाद भी कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी है। इससे टायफायड के साथ ही गैस्ट्रो एन्टराइटिस आदि बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन और छात्रावास के लिए प्रस्तावित भूमि से बुधवार को भी बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। इसी तरह रुद्रपुर गल्ला मंडी, बिगवाड़ा मंडी समिति, सिविल लाइंस, अग्रसेन चौक, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप आदि स्थानों पर तीन दिन बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल कहते हैं कि जलभराव के कारण दूषित पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इससे टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रोएन्टराइटिस यानी आंतों में संक्रमण भी बढ़ सकता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों में गैस्ट्रोएन्टराइटिस की अधिक शिकायत होती है। इससे बचाव के लिए उबला हुआ पानी पीने के साथ ही ताजा भोजन करें। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

नगर निगम ने भूतबंगला और खेड़ा में फॉगिंग की
रुद्रपुर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को भूतबंगला, खेड़ा आदि स्थानों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करवाई। खेड़ा में जिन स्थानों पर जलभराव हुआ था, वहां पर पम्पिंग सेट के माध्यम से पानी निकलवाया। फॉगिंग के दौरान नगर निगम की टीम ने लोगों से अपने घरों व आसपास साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed