{"_id":"6a1f2d6ccf30fb3acf0c82c4","slug":"the-report-on-ownership-of-685-acres-of-land-was-submitted-to-the-dm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-142384-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 685 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक की रिपोर्ट डीएम को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 685 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक की रिपोर्ट डीएम को सौंपी
Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर/गूलरभोज। गूलरभोज क्षेत्र की 685 एकड़ भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक मिलने के मामले में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दिया है।
मंगलवार को तहसील मुख्यालय गदरपुर में कमेटी के अध्यक्ष और एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कमेटी में शामिल सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व नगर पंचायत गूलरभोज के सभागार में गठित कमेटी ने क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों से उनके विचार और सुझाव लिए थे। कमेटी ने 685 एकड़ भूमि पर बसे लोगों से साक्ष्य मांगे थे।
बता दें कि इस भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक मिल सके इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट से मिलकर समस्या के निराकरण की मांग की थी। वहीं, विधायक अरविंद पांडेय ने भी विधानसभा में 685 एकड़ राजस्व भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने के मुद्दे को उठाया था।
मामले के चर्चा में आने पर डीएम नितिन भदौरिया ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी ने नगर पंचायत सभागार में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया था। एडीएम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 685 एकड़ भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक मिल सके इसके लिए कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है।
बैठक में एसडीएम ऋचा सिंह, तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के एई पंकज ढोंडियाल, जिलेदार बच्ची सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, भगत सिंह, राजस्व उप निरीक्षक सुरजीत सिंह और जितेंद्र सैनी मौजूद रहे।