फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The raw liquor found in the tanks under the ground in Baruabagh

बरुआबाग में जमीन के नीचे टैंकों में छिपी मिली कच्ची शराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
The raw liquor found in the tanks under the ground in Baruabagh
सितारगंज बरुआबाग गांव में एक माफिया के घर में बने कच्ची शराब के अंडरग्राउंड टैंक को खोदती आबकारी - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। आबकारी विभाग ने अंडरग्राउंड टैंकों में रखी शराब का जखीरा पकड़ा है। आबकारी टीम ने तीन महिलाओं समेत चार कारोबारियों को धर दबोचा और आबकारी अधिनियम के तहत उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही 1320 लीटर कच्ची शराब जब्त कर ली। जबकि एक हजार लीटर शराब मौके पर नष्ट की गई। क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को आबकारी विभाग की टीम बरुआबाग सिसौना गांव पहुंची। यहां टीम ने बलवीर सिंह, सुनीता कौर, अमरजीत कौर, परमजीत कौर के घर छापा मारा। बलवीर के घर में जमीन के नीचे बने टैंक से करीब 120 लीटर, सुनीता के घर में बने टैंक के भीतर से करीब 200 लीटर कच्ची शराब की दो पेटी, अमरजीत कौर के घर में बने तीन टैंकों से 700 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक हजार लीटर शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। परमजीत के घर छापा मारा तो यहां भी घर की रसोई में तीन अंडरग्राउंड टैंक बने मिले। इनसे भी 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने टैंकों को संबल से खोदकर शराब बाहर निकाली।

टीम ने चारों शराब माफिया का आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया। क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी ने कहा कि शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में सिपाही बलजीत सिंह, राधा गोस्वामी, रेखा गहतोड़ी और सुरजीत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed