फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The process of adjustment of teachers has started, there will be improvement in the teaching system in single schools

Udham Singh Nagar News: शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया शुरू, एकल स्कूलों में सुधरेगी शिक्षण व्यवस्था

Sun, 07 Dec 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The process of adjustment of teachers has started, there will be improvement in the teaching system in single schools
रुद्रपुर। जिले में संचालित 100 से अधिक एकल स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के प्राथमिक स्कूलों में मानक से अधिक कार्यरत शिक्षकों को एकल स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जिले में सौ से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। आगामी एक हफ्ते के भीतर शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआती चरण में पहले सीआरसी स्तर पर स्कूलों में पद रिक्त होने पर शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर और ब्लॉक के स्कूलों में भी पद रिक्त नहीं होने पर शिक्षकों को नजदीकी ब्लाॅक के स्कूलों में भेजा जाएगा। विभाग की ओर से स्कूलों की सूची जारी कर शिक्षकों को नजदीकी स्कूल चुनने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक जसपुर, काशीपुर और रुद्रपुर विकास खंडों में शिक्षकों के समायोजन होंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया की एकल स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई कर समायोजन प्रक्रिया पूरा करने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed